किसान का बेटा दिनेश बना लोहिया संस्थान में डेंटल सर्जन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 18, 2026

किसान का बेटा दिनेश बना लोहिया संस्थान में डेंटल सर्जन

सीएम योगी से मिला नियुक्ति पत्र, परिवारीजनों में खुशी की लहर

फतेहपुर, मो शमशाद । बिन्दकी तहसील के ग्राम केवई निवासी दिनेश कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत व लगन से पूरे गांव व जिले का नाम रोशन किया है। दिनेश कुमार का चयन लखनऊ स्थित प्रतिष्ठित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में डेंटल सर्जन के पद पर हुआ है। उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने हाथों से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। दिनेश कुमार की यह सफलता संघर्षों से भरी रही है। उन्होंने वर्ष 2009 में किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय से डेंटल का कोर्स पूरा किया था। इसके बाद उन्होंने शुरुआती दिनों में लखनऊ और इलाहाबाद में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हुए अपने अनुभव व ज्ञान को निखारा। लगातार प्रयासों और समर्पण के बल पर

डेंटल सर्जन दिनेश कुमार।

आखिरकार उन्हें शासकीय सेवा में यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई। अपनी इस सफलता का श्रेय दिनेश कुमार ने अपने माता-पिता के अथक परिश्रम व त्याग को दिया। उन्होंने भावुक होकर बताया कि उनके पिता भोला प्रसाद सोनकर और माता श्याम कली देवी ने खेती-किसानी करके उनका पालन-पोषण किया। पढ़ाई का खर्च उठाने व उनके भविष्य को संवारने के लिए माता-पिता ने खुद एक वक्त की रोटी न खाकर भी संघर्ष किया, लेकिन बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। दिनेश ने कहा कि माता-पिता के इसी त्याग और आशीर्वाद की बदौलत वह आज इस मुकाम तक पहुंच सके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों और गांव में खुशी का माहौल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages