पीएम के जन्मदिन पर जगह-जगह जलाए दीप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 18, 2026

पीएम के जन्मदिन पर जगह-जगह जलाए दीप

धाता, फतेहपुर, मो शमशाद । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर विकास खण्ड धाता क्षेत्र में आशीर्वाद का दिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों, मंदिरों, विद्यालयों एवं घरों में दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम मनाया गया। नरसिंहपुर कबरहा स्थित हनुमान मंदिर व नगर पंचायत धाता कार्यालय में उत्तर प्रदेश सरकार की पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री कृष्णा पासवान ने पहुंचकर दीप प्रज्जवलित किया। वहीं सामुदायिक

दीप जलाकर पीएम का जन्मदिन मनाते लोग।

स्वास्थ्य केंद्र धाता में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आकर्षक रंगोली बनाकर दीप प्रज्जवलित किए गए। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों, घरों और विद्यालयों में दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान क्षेत्र में जगह-जगह दीपों की रोशनी दिखाई दी और कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह नजर आया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages