22 सितंबर को नहर कॉलोनी से जिला मुख्यालय तक निकलेगी यात्रा, सीएम के नाम सौंपेंगे ज्ञापन
फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय किसान संघ की बैठक में आगामी 22 सितंबर को आयोजित होने वाली भगवान बलराम जी की भव्य शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर मंथन किया गया। पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में बताया गया कि 22 सितंबर को शोभा यात्रा नहर कॉलोनी से शुरू होकर पटेलनगर चौराहा, वर्मा चौराहा व ज्वालागंज होते हुए डाक बंगला पहुंचेगी। शोभा यात्रा के दौरान किसान संगठन की ओर से विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।
![]() |
| भगवान बलराम जी की शोभा यात्रा की तैयारियों को लेकर मंथन करते पदाधिकारी। |
कार्यक्रम के समापन पर किसानों की समस्याओं और मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। संगठन की प्रमुख मांगों में किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 12 हजार रुपये किए जाने सहित किसानों से जुड़े अन्य मुद्दे शामिल हैं। भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने बैठक में शोभा यात्रा को लेकर जिम्मेदारियां तय करते हुए कार्यक्रम को व्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा की। बैठक में जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश सिंह, अभिषेक सिंह, पुवेन्द्र श्रीवास्तव, राम गोपाल, बल्देव, मुन्नालाल मौर्य आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment