संपूर्ण समाधान दिवस में 213 शिकायतें, 27 का निस्तारण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 19, 2026

संपूर्ण समाधान दिवस में 213 शिकायतें, 27 का निस्तारण

डीएम ने अधिकारियों को दिए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व शिकायतकर्ता से फीडबैक लेने के निर्देश

बिंदकी, फतेहपुर, मो शमशाद । तहसील सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक की संयुक्त अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए अधिकारियों को शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समाधान दिवस में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास, वृद्धावस्था, दिव्यांग एवं निराश्रित महिला पेंशन, सिंचाई, नलकूप और राजस्व समेत विभिन्न विभागों से संबंधित 213 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें 27 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 186 प्रार्थना पत्र संबंधित विभागों को भेजते हुए समयसीमा के भीतर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों

संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनतीं डीएम व एसपी।

का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही संपूर्ण समाधान दिवस का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा और क्रास चेकिंग की जाए। साथ ही शिकायतकर्ता से संतुष्टि फीडबैक भी लिया जाए। लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए गए, जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लोगों से आवेदन भी लिए गए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी बिंदकी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त श्रम रोजगार, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, एलडीएम, जिला कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी समेत राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages