सम्पूर्ण समाधान दिवस : जिलाधिकारी व एसपी ने अतर्रा तहसील में सुनीं जनसमस्याएँ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 19, 2026

सम्पूर्ण समाधान दिवस : जिलाधिकारी व एसपी ने अतर्रा तहसील में सुनीं जनसमस्याएँ

अतर्रा /बांदा, के एस दुबे । तहसील अतर्रा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी बाँदा अमित असेरी एवं पुलिस अधीक्षक बाँदा पलाश बंसल ने संयुक्त रूप से आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। समाधान दिवस के दौरान फरियादियों द्वारा राजस्व, पुलिस, विकास एवं अन्य विभागों से संबंधित विभिन्न शिकायतें प्रस्तुत की गईं। अधिकारियों ने मौके पर ही शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने पुलिस विभाग से जुड़े मामलों में निष्पक्ष जाँच कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश मातहतों को दिए, ताकि पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिल सके। इस अवसर पर तहसील प्रशासन व विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय तथा तहसील स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages