बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । कस्बे में गणेश महोत्सव के सातवें दिन भी चारों ओर भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कस्बे के अलग-अलग मोहल्लों में सजे गणेश पंडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। मुख्य चौराहा स्थित अद्भूति शिव मंदिर, बांदा रोड, तिंदवारी रोड, अतर्रा रोड, गांधी नगर और मां मढ़ीदाई मंदिर सहित विभिन्न स्थानों पर गणेश उत्सव की धूम रही। शाम 7 बजे और रात 9 बजे आयोजित गणेश जी की मंगला आरती में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर पूजा-अर्चना की और भगवान गणेश का
आशीर्वाद लिया।वहीं तिंदवारी रोड पर गणेश उत्सव समिति द्वारा भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कानपुर से आए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्ति प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण के दौरान आकर्षक एवं मनमोहक झांकियों का भी प्रदर्शन किया गया, जिसे देखने के लिए देर रात तक हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। कार्यक्रम में गणेश महोत्सव समिति तिंदवारी रोड के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेश गुप्ता, प्रबंधक बलराम गुप्ता, मनोज श्रीवास, रजनी पटेल, विकास श्रीवास्तव, डब्बू यादव, अमन, पंकज साहू, सत्यम गुप्ता, संतोष गुप्ता, जीवनराज, संजय पटेल, कुंवरदीप, श्रवण कुमार साहू सहित समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। जागरण कार्यक्रम का हजारों श्रद्धालुओं ने देर रात तक आनंद लिया।


No comments:
Post a Comment