थोड़ी सी बारिश में लबालब हुआ शहर का कोना-कोना: गाजी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 16, 2026

थोड़ी सी बारिश में लबालब हुआ शहर का कोना-कोना: गाजी

नगर पालिका की व्यवस्थाओं की खुली पोल

फतेहपुर, मो शमशाद । जिले में थोड़ी सी बारिश होते ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में जलभराव की समस्या सामने आ गई। कचेहरी, तांबेश्वर मार्ग, अरबपुर, पीरनपुर सहित शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव के कारण आम नागरिकों, व्यापारियों, राहगीरों एवं वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह बात बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष गाजी अब्दुर रहमान गनी ने कही। उन्होने कहा कि बारिश के बाद जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। इससे नगर की सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को लेकर नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर शहर

बसपा नगर अध्यक्ष गाजी अब्दुर रहमान गनी।

के कई प्रमुख मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं। ज्वालागंज-राधानगर मार्ग, पटेल नगर से सादीपुर मार्ग सहित अनेक स्थानों पर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। स्थिति यह है कि कई जगह यह समझना मुश्किल हो जाता है कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। मौजूदा समय में सांसद समाजवादी पार्टी के हैं और सदर विधायक व नगर पालिका के चेयरमैन भी समाजवादी पार्टी से हैं, जबकि केंद्र एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। इसके बावजूद शहर की सड़क, जल निकासी और बुनियादी नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी समाधान नहीं हो पाना जनहित का गंभीर विषय है। बहुजन समाज पार्टी की मांग है कि शासन-प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए फतेहपुर शहर की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त कराने, जलभराव वाले स्थानों पर स्थायी समाधान करने तथा जर्जर सड़कों की गुणवत्ता के साथ शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करे। जनता को बेहतर सड़क, सुचारु जल निकासी और सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराना शासन-प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इन समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए जनहित में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages