पचास किसानों का अध्ययन दल एमपी रवाना - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 16, 2026

पचास किसानों का अध्ययन दल एमपी रवाना

मिलेट्स प्रसंस्करण व मार्केटिंग की लेंगे ट्रेनिंग

फतेहपुर, मो शमशाद । कृषि भवन से मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा के निर्देश पर उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्रा ने पचास किसानों के एक दल को हरी झंडी दिखाकर मध्य प्रदेश के लिए रवाना किया। यह पांच दिवसीय अंतरराज्यीय कृषक भ्रमण कार्यक्रम राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना के तहत आयोजित किया जा रहा है। यह अध्ययन दल 16 से 20 सितंबर तक मध्य प्रदेश के सतना स्थित दीनदयाल शोध संस्थान उद्यमिता संस्थान, मझिगवां व कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण करेगा। यात्रा के दौरान किसानों को ग्रामीण उद्यमिता

किसानों के दल को हरी झण्डी दिखाकर रवाना करते उप कृषि निदेशक।

विकास संस्थान की खाद्य प्रसंस्करण इकाई में विशेष व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक प्रशिक्षण दिया जाएगा। ज्वार, बाजरा, सावां और कोदो जैसी श्रीअन्न (मिलेट्स) फसलों की उन्नत खेती के तरीके व मिलेट्स से बेकरी उत्पाद, बिस्कुट व अन्य विविध खाद्य सामग्री तैयार करने की आधुनिक तकनीक व तैयार उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और बाजार में बिक्री से जुड़े व्यावहारिक गुर सीखेंगे। उप कृषि निदेशक रामजतन मिश्रा ने बताया कि भ्रमण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ खाद्य प्रसंस्करण व कृषि-उद्यमिता से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना है। इस मौके पर उद्यान सचिव दुर्गेश कुमार सिंह, योजना प्रभारी सुभाष सिंह, राहुल, नंदलाल, सत्येंद्र सहित कृषि विभाग के कई अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages