बाढ़ की तबाही के बीच नरवल के शेखर दंपती ने बढ़ाया मदद का हाथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 6, 2026

बाढ़ की तबाही के बीच नरवल के शेखर दंपती ने बढ़ाया मदद का हाथ

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : चित्रकूट धाम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नरवल कानपुर निवासी चंद्रशेखर सिंह और उनकी पत्नी सोनाली सिंह आगे आए। दंपती ने जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाकर मानवता की मिसाल पेश की। सोनाली सिंह चित्रकूट के नाव घाट प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक हैं। बाढ़ प्रभावित लोगों की परेशानी को करीब से देखने के बाद दंपती ने सहायता का निर्णय लिया। चंद्रशेखर सिंह भाजपा कार्यकर्ता भी


हैं। उनके सेवा कार्य की महाराजपुर विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के प्रतिनिधि सुरेंद्र अवस्थी ने सराहना की। उन्होंने कहा कि संकट के समय जरूरतमंदों का साथ देना ही सच्ची मानव सेवा है। आपसी सहयोग और संवेदना से ही बेहतर समाज का निर्माण संभव है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages