चौडगरा-शिवराजपुर मार्ग का होगा चौड़ीकरण, पार्क का सुंदरीकरण व मंदिर का जीर्णाेद्धार
बिंदकी, फतेहपुर, मो शमशाद । ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी शिवराजपुर को विकास की नई सौगात मिलने जा रही है। जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि छोटी काशी के रूप में पहचान रखने वाले शिवराजपुर के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों को जल्द गति दी जाएगी। चौडगरा से शिवराजपुर मार्ग के चौड़ीकरण के साथ नाना राव पेशवा पार्क के सुंदरीकरण, ठाकुर रसिक बिहारी मंदिर के जीर्णाेद्धार और नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण की प्रक्रिया को जल्द आगे बढ़ाया जाएगा।
![]() |
| चौडगरा पुलिस चौकी के समीप विधायक की ओर से बनवाए गए प्रवेश द्वार का दृश्य। |
शिवराजपुर गांव ऐतिहासिक व धार्मिक विरासत के लिए जाना जाता है। मान्यता के अनुसार यहां मीराबाई ने श्री गिरधर गोपाल मंदिर में गिरधर गोपाल की मूर्ति स्थापित की थी। इसके अलावा नाना राव पेशवा पार्क और ठाकुर रसिक बिहारी मंदिर भी क्षेत्र के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों में शामिल हैं। मंडल प्रभारी फतेहपुर अरुण कुमार शुक्ला ने शिवराजपुर के ऐतिहासिक महत्व और विकास की आवश्यकता से विधायक को अवगत कराया था। इसके बाद दोनों भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर शिवराजपुर के विकास का विषय रखा था। इसके क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नाना राव पेशवा पार्क के सुंदरीकरण और ठाकुर रसिक बिहारी मंदिर के जीर्णाेद्धार का कार्य पर्यटन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। वहीं चौडगरा पुलिस चौकी के पास विधायक की ओर से भव्य प्रवेश द्वार का निर्माण भी कराया गया है। विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि चौडगरा-शिवराजपुर मार्ग के दोनों ओर हरियाली बढ़ाने के लिए पौधरोपण की जिम्मेदारी वन विभाग को दी जाएगी। इससे धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग को भी आकर्षक स्वरूप मिलेगा।


No comments:
Post a Comment