मिट्टी के अखाड़े में पहलवानों का दिखा शौर्य - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, September 19, 2026

मिट्टी के अखाड़े में पहलवानों का दिखा शौर्य

आल्हा गायिका ने लूट ली बहादुरपुर की महफ़िल

असोथर, फतेहपुर, मो शमशाद । परंपरा व शौर्य का प्रतीक बहादुरपुर के इनामी दंगल में मिट्टी का अखाड़ा योद्धाओं की हुंकार का साक्षी बन गया। कई प्रदेशों से आए करीब 52 नामी पहलवानों ने दांव-पेंच का ऐसा प्रदर्शन किया कि दर्शक दीर्घा से तालियों की गड़गड़ाहट थमने का नाम नहीं ले रही थी। दंगल का मुख्य आकर्षण आल्हा गायिका की प्रस्तुति रही। ढोलक की थाप पर जब वीर रस के छंद उछाले तो हजारों श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। शक्ति के ओजस्वी स्वरों ने अखाड़े के उत्साह को दोगुना कर दिया। कुश्ती में गोविंद बांदा गोरेलाल नरौली, कमल यादव सेमरा, अनुज बिरनई, शिवलोचन व कृष्णपाल चित्रकूट, शिव पहलवान सुसवन जिद्दी पहलवान पंजाब और शैतान

पहलवानों का हाथ मिलवाकर कुश्ती शुरू कराते अतिथि।

अली के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। विजेता पहलवानों को नकद इनाम और सम्मान से नवाजा गया। दंगल के साथ-साथ मेला बाजार की रौनक भी चरम पर रही घरेलू सामान,खिलौने और खानपान की दुकानों पर दिनभर भीड़ जुटी रही। आयोजन में ग्राम प्रधान हरविलास सिंह, जन जनवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मन्नी सिंह राठौर और मुख्य अतिथि डॉ. संजय सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष जन जनवादी पार्टी ने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान डा जीवन पासवान, शाहिद, जगदीश यादव, मुन्ना पासवान समेत क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, हजारों ग्रामीण उपस्थित रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages