बांदा, के एस दुबे । जसपुरा थाना क्षेत्र में बेटे के साथ विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एफआईआर में राजबहादुर निवासी ग्राम बरेंहटा, मजरा फकीरा डेरा, थाना जसपुरा ने आरोप लगाया कि 4 सितंबर को उनके भाई रामबहादुर ने उनके 12 वर्षीय बेटे दिव्यांश को कूड़ा फेंकने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इसकी जानकारी मिलने पर वह घर पहुंचे और भाई को समझाने का प्रयास किया।
आरोप है कि इसके बाद रामबहादुर ने गाली-गलौज करते हुए राजबहादुर, उसकी पत्नी गीता देवी और पुत्र अनिल कुमार पर हंसिया और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी जसपुरा से जिला अस्पताल बांदा भेजा गया। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल गीता देवी की मौत हो गई। वहीं राजबहादुर और उनके पुत्र अनिल कुमार का इलाज चल रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि जान से मारने की नियत उनके सिर पर कुल्हाड़ी से हमला किया रामबहादुर ,शिवलोचन, सखिया राजू ,राधा घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी है। वही पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक ऋषि देव सिंह को सौंपी गई है।


No comments:
Post a Comment