धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा, उमड़े श्रद्धालु - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 6, 2026

धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा, उमड़े श्रद्धालु

बबेरू /बांदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन शनिवार की देर शाम पारंपरिक उल्लास और गाजे-बाजे के साथ भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। श्याम मोहन अग्रहरि के नेतृत्व में अतर्रा रोड से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा मुख्य चौराहा, तिंदवारी रोड, नहर पटरी और बांदा रोड स्थित पहाड़ी महादेव मंदिर से होते हुए पुनः मुख्य चौराहे से गुजरकर अतर्रा रोड पर समाप्त हुई। पालकी यात्रा के दौरान डीजे की धुनों पर गूंजते भजनों ने पूरे कस्बे का माहौल भक्तिमय बना दिया।


यात्रा में राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती और भगवान गणेश की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बांदा रोड बस स्टैंड पर अरविंद कसौधन की ओर से जलपान की व्यवस्था की गई थी। सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस बल पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहा। इस आयोजन में श्याम मोहन अग्रहरि, आशीष अग्रहरि, राहुल अग्रहरि, प्रिंस कचेर, विष्णु गुप्ता डेकोरेशन, राहुल साहू, पंकज द्विवेदी और अमित अग्रहरि उर्फ बाबा सहित सैकड़ों स्थानीय नागरिक व श्रद्धालु उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages