नरैनी में तीसरे दिन हुई पीडीए पंचायत एवं संवाद कार्यक्रम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 23, 2026

नरैनी में तीसरे दिन हुई पीडीए पंचायत एवं संवाद कार्यक्रम

मोतियारी और कुमारन पुरवा में जुटे सैकड़ों लोग, पीडीए समाज को जागरूक करने पर दिया जोर

बांदा, के एस दुबे । समाजवादी पार्टी के पीडीए पंचायत एवं संवाद कार्यक्रम के तीसरे दिन बुधवार को नरैनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मोतियारी और कल्याणपुर के कुमारन पुरवा में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम जिला अध्यक्ष उमेश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुए। कार्यक्रम के प्रभारी हमीरपुर से पूर्व प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति रहे। दोनों कार्यक्रमों में पीडीए समाज के सैकड़ों लोगों ने भागीदारी की। वक्ताओं ने पीडीए समाज को जागरूक और संगठित करने के साथ ही सामाजिक भागीदारी के मुद्दों पर संवाद किया। कार्यक्रम में विधानसभा


अध्यक्ष मुना सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष रामराज पटेल, पूर्व उपाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, रामलाल प्रजापति, परशुराम प्रजापति, कुदरत उल्ला, महेंद्र सिंह वर्मा, किरण वर्मा, सुमन दिवाकर, भरतलाल दिवाकर, नीरज द्विवेदी, मौसमी कोटार्य, राजेश भारती, अजय वर्मा, कैप्टन रामराज यादव, श्यामशरण पटेल, कमलेश पटेल, आलोक यादव, दिनेश अनुरागी, लाल प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, दिनेश प्रजापति, गोविंदा भुर्जी, रामनारायण पटेल, रामफल राजपूत, रमेश यादव, राकेश लोहिया और राजेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages