बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अछाह गांव में करीब एक माह से विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। बुधवार शाम करीब चार बजे पूर्व प्रधान श्रवण पटेल के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बबेरू तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपा और विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की।पूर्व प्रधान ने बताया कि विद्युत विभाग के एसडीओ व जेई के सहयोग से व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जा रहे थे।
ग्रामीणों का आरोप है कि 21 सितंबर को कुछ अराजक तत्वों ने विद्युत खंभे तोड़ दिए, जिससे कुशवाहा मोहल्ला, विश्वकर्मा मोहल्ला और हरिजन बस्ती सहित करीब आधे गांव की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। अछाह और हरदौली गांव के करीब 15 से 20 नलकूप भी बिजली संकट से प्रभावित बताए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम से चार दिनों के अंदर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। समाधान न होने पर ग्रामीणों और किसानों ने विद्युत पावर हाउस में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।


No comments:
Post a Comment