बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पखरौली गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला के साथ लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पीड़ित महिला के पति हरिश्चंद्र तिवारी ने रविवार शाम सीएचसी बबेरू मे बताया की उनके रिश्तेदार पिंडदान कराने के लिए गांव आए हुए थे और परिवार के लोग गांव में भ्रमण के लिए गए थे। इसी दौरान घर पर महिला आरती देवी अकेली थी। आरोप है
कि इसी दौरान उनके चाचा के लड़के ने घर पहुंचकर आरती देवी के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों ने बबेरू कोतवाली में शिकायत की। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू भेजा। जहाँ डॉक्टरो ने जांच के बाद पैर में फ्रैक्चर होने पर प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस के द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


No comments:
Post a Comment