अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विकास भवन में आयोजित हुआ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 8, 2026

अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर विकास भवन में आयोजित हुआ

भव्य कार्यक्रम में नवसाक्षरों को मिले प्रमाण पत्र

बांदा, के एस दुबे । अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्नवभारत साक्षरता कार्यक्रमश् के तहत आयोजित परीक्षा में सफल रहे नवसाक्षरों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती बासु एवं सदर विधायक प्रतिनिधि  रजत सेठ ने उत्तीर्ण प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने उपस्थित लोगों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराते हुए समाज के हर असाक्षर व्यक्ति को साक्षर बनाने का संकल्प दिलाया।


मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि साक्षरता केवल अक्षर ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति को उसके अधिकारों, कर्तव्यों और जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक बनाकर आत्मनिर्भर बनाती है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि जनपद के बाकी छूटे हुए निरक्षरों का तत्काल चिन्हांकन कर उन्हें अभियान से जोड़ा जाए। 15 वर्ष व उससे अधिक आयु के असाक्षर लोगों के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत जनपद में अब तक 1,123 असाक्षरों का चिन्हांकन किया गया है। मार्च 2026 की परीक्षा में कुल 913 प्रतिभागी उत्तीर्ण हुए।इन सभी सफल नवसाक्षरों को आज प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी , जिला कार्यक्रम अधिकारी, शिक्षक, स्वयंसेवी तथा बड़ी संख्या में नवसाक्षर प्रतिभागी उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages