पुष्पवर्षा व फलाहार से हुआ आत्मीय स्वागत
बांदा, के एस दुबे । श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने पूरे उत्साह व श्रद्धाभाव के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए पुराने आरटीओ कार्यालय के सामने हनुमान मंदिर के पास विशेष भव्य स्वागत पंडाल लगाया गया था। शोभायात्रा के पहुंचने पर श्रद्धालुओं पर जोरदार पुष्पवर्षा की गई और उन्हें जलपान व फलाहार वितरित किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया।
इस अवसर पर ओम नारायण त्रिपाठी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, न्याय और कर्म का मार्ग दिखाता है। यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति, आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारे और आपसी सौहार्द की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, इमरान अली ‘राजू’, पूर्व जिलाध्यक्ष मुमताज अली, जिला उपाध्यक्ष उमेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद गुप्ता श्राजाश्, वरिष्ठ नेता शेखर शर्मा, पूर्व प्रत्याशी किरण यादव, वृंदावन वैश्य, राजन चंदेल, प्रियांशु गुप्ता, जन्मेजय सिंह, कुदरत उल्ला, पुत्तन सिंह, रवि दिवाकर, गौरव सिंह, मुश्ताक अहमद, बउआ परिहार, दिनेश यादव, लल्ला पाल, चमकीला यादव, जीतू यादव, अखिलेश पाल व रवि यादव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं का स्वागत कर जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।


No comments:
Post a Comment