बांदा, के एस दुबे । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति, जनपद बाँदा द्वारा नगर पालिका परिषद बाँदा एवं गौशाला समिति द्वारा संचालित गौशाला में एक विशेष श्गौ पूजन एवं गौसेवा कार्यक्रमश् का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। गौ रक्षा सेवा समिति के जिलाध्यक्ष श्री महेश प्रजापति जी के कुशल नेतृत्व में उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गौ माता का पूर्ण विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया
और उन्हें हरा चारा, गुड़ व फल खिलाकर सेवा की। इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित सेठ ‘भोलू’ और पशु चिकित्सा अधिकारी निर्मल गुप्ता विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में समस्त गौसेवकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई और गौ-संरक्षण का संकल्प लिया।


No comments:
Post a Comment