पैलानी /बांदा, के एस दुबे । भारतीय समाज सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने महान समाज सुधारक ई.वी. रामासामी पेरियार की जयंती मनाई। कार्यक्रम में उनके सामाजिक सुधार आंदोलनों, समानता, आत्मसम्मान, तर्कवाद और जाति उन्मूलन से जुड़े विचारों पर चर्चा की गई। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष एड. दुर्गेश बौद्ध ने पेरियार के वैकॉम सत्याग्रह, आत्मसम्मान आंदोलन और जाति उन्मूलन के संघर्षों पर प्रकाश डाला। संगठन प्रवक्ता बृजकिशोर प्रजापति ने उनके
जीवन एवं सामाजिक संघर्षों की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष राममनोहर कौशिक ने पेरियार के तर्कवादी विचारों को रखते हुए तर्क, विवेक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रदेश सलाहकार सुनील कुमार, शिवशंकर निषाद, ध्रुव साहू, अनिल श्रीवास, नीरज निषाद, राहुल कुशवाहा, पिंटू वर्मा, हरिनारायण कुशवाहा, धर्मेंद्र वर्मा, पप्पू वर्मा और अनिल भारती समेत संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment