बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के सतन्याव मोड़ के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार होरीलाल यादव (18), निवासी बीरा थाना कमासिन और शीलू कुशवाहा (25), निवासी जामू थाना कमासिन गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई और एंबुलेंस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।


No comments:
Post a Comment