सेवा संकल्प यात्रा का नगर पंचायत में हुआ स्वागत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 20, 2026

सेवा संकल्प यात्रा का नगर पंचायत में हुआ स्वागत

फूल मालाओं व अंगवस्त्र भेंट कर किया यात्रियों का सम्मान

धाता, फतेहपुर, मो शमशाद । भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितम्बर को वाराणसी से शुरू हुई सेवा संकल्प यात्रा का नगर पंचायत धाता पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। संकल्प रथ के साथ मोटरसाइकिलों के काफिले में चल रही यात्रा बीती शाम कौशांबी होते हुए नगर पंचायत धाता के दीपनारायण तिराहा पहुंची। यात्रा के धाता पहुंचते ही नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने यात्रियों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने यात्रा में शामिल

 नगर में भ्रमण करती सेवा संकल्प यात्रा।

लोगों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला तथा यात्रा के समर्थन में नारे भी लगाए गए। बताया गया कि वाराणसी से प्रारम्भ हुई यह सेवा संकल्प यात्रा विभिन्न स्थानों से होकर गुजरात के वडनगर तक जाएगी। यात्रा में आगे संकल्प रथ चल रहा है, जबकि उसके पीछे लगभग 50 मोटरसाइकिलों का काफिला चल रहा है। यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा एवं संकल्प से जुड़े संदेश को जन-जन तक पहुंचाना बताया गया। धाता में स्वागत कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सरोज, युवा नेता नितिन सिंह पटेल, रंजीत सिंह, भानू प्रताप केसरवानी सहित नगर पंचायत के समस्त सभासद एवं अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages