बीएसए व सीडीओ ने किया सम्मानित
फतेहपुर, मो शमशाद । शिक्षक दिवस पर चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में अध्यापक खेल स्पर्धा का भव्य आयोजन किया गया। क्रीड़ा प्रतियोगिता में जनपद के बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान आयोजित शतरंज स्पर्धा में हसवा विकास खंड के कंपोजिट विद्यालय औरेई में कार्यरत शिक्षक राम प्रकाश शुक्ल ने शानदार चालों का प्रदर्शन करते हुए पूरे जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीणा एवं जिला बेसिक
![]() |
| प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित करते अतिथि। |
शिक्षा अधिकारी प्रिन्सी मौर्या ने शतरंज प्रतियोगिता के विजेता शिक्षक राम प्रकाश शुक्ल को प्रशस्ति पत्र एवं पदक देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उल्लेखनीय है कि शतरंज में जिले का मान बढ़ाने वाले शिक्षक राम प्रकाश शुक्ल, प्रदेश के ख्यातिलब्ध आध्यात्मिक जानकार पं० रामचंद्र शुक्ल के सुपुत्र हैं। उनकी इस उपलब्धि पर विभाग एवं साथी शिक्षकों में हर्ष का माहौल है।


No comments:
Post a Comment