बाल गोपाल समिति ने निकाली चंगेलिया शोभा यात्रा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 7, 2026

बाल गोपाल समिति ने निकाली चंगेलिया शोभा यात्रा

बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालु, भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा कस्बा

धाता, फतेहपुर, मो शमशाद । कस्बे में बाल गोपाल समिति ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की भव्य चंगेलिया शोभा यात्रा निकाली। शोभा यात्रा में कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरा कस्बा भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। शोभा यात्रा शुक्लाना टोला से प्रारंभ होकर सूर्यकुण्ड, पक्का तालाब, रावण मैदान होते हुए दीप नारायण तिराहा पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए जय श्री कृष्ण के जयकारे लगाते रहे। शोभा यात्रा में राधा-कृष्ण, भोलेनाथ व कृष्ण-सुदामा की मनमोहक झांकियां विशेष

चंगेलिया शोभा यात्रा में भाग लेते श्रद्धालु।

आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण पूरी तरह कृष्णमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा। बाल गोपाल समिति के सदस्यों ने शोभा यात्रा को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर युवा नेता विवेक सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजू सरोज, हिमांशू त्रिपाठी, राज करन, रजनीश त्रिपाठी, बीरेंद्र केसरवानी, भानू प्रताप केसरवानी, धर्मेन्द्र यादव, धीरेन्द्र सिंह, धीरेन्द्र केसरवानी, सुनील केसरवानी, आशीष, पिंटू, अनुज, दोनू सहित हजारों लोग शोभा यात्रा में शामिल हुए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages