डंपर से बालू उतारते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । खखरेरू थाना क्षेत्र के कुल्ली गांव निवासी 26 वर्षीय शिवम सिंह की सिराथू में हाईवोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह डंपर से बालू उतार रहा था। इसी दौरान ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिराथू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को
![]() |
| मृतक की फाइल फोटो। |
कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि शिवम सिंह गांव में अपनी मां सीमा देवी व भाई अतीराग के साथ रहता था। उसके पिता जयचंद सिंह की पहले ही आकस्मिक मौत हो चुकी है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही कुल्ली गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


No comments:
Post a Comment