सेवा संकल्प अभियान पर जलेगा आशीर्वाद का दीया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, September 16, 2026

सेवा संकल्प अभियान पर जलेगा आशीर्वाद का दीया

17 सितंबर से शुरू होगा जनभागीदारी का महाअभियान, प्रशासन ने की तैयारियां

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक, सुशासन व जनकल्याण से जुड़े कार्यक्रम

फतेहपुर, मो शमशाद । सेवा, सुशासन व जनभागीदारी को केंद्र में रखकर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को कलेक्ट्रेट के महात्मा गांधी सभागार में जनपद प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा, विभागवार जिम्मेदारियों और जनभागीदारी को लेकर विस्तार से मंथन किया गया। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्धारित कार्य योजना के मुताबिक सभी तैयारियां समय से पूरी करने और प्रत्येक कार्यक्रम का सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 बैठक में भाग लेते प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह व अन्य।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान के दौरान पात्र लाभार्थियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ ही आमजन को योजनाओं की जानकारी देकर अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर को आशीर्वाद सेवा दिवस के रूप में विभिन्न जनसेवा और जनभागीदारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान के पहले दिन शाम सात बजे जिले में वृहद स्तर पर आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे। इसके साथ ही सरकारी भवनों, सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, पंचायत भवनों, अन्नपूर्णा भवनों, सरोवरों और विभिन्न लाभार्थियों के घरों में भी दीप जलाए जाएंगे। प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को भी कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि अभियान की सफलता केवल प्रशासनिक तैयारियों से नहीं, बल्कि व्यापक जनभागीदारी से सुनिश्चित होगी। उन्होंने नोडल अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों की लगातार समीक्षा करने, विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने और तय समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों के लिए आभार जताते हुए अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों की व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, विधायक जहानाबाद राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक अयाह शाह विकास गुप्ता, विधायक बिंदकी जय कुमार सिंह जैकी, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages