बांदा विधानसभा क्षेत्र में तीन स्थानों पर हुआ पीडीए जन पंचायत संवाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 22, 2026

बांदा विधानसभा क्षेत्र में तीन स्थानों पर हुआ पीडीए जन पंचायत संवाद

बांदा, के एस दुबे । चार दिवसीय पीडीए जन पंचायत संवाद कार्यक्रम के दूसरे दिन बांदा विधानसभा क्षेत्र के मवई, पल्हरी और पंडुई में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष उमेश यादव ने की, जबकि कार्यक्रम प्रभारी हमीरपुर सदर के पूर्व प्रत्याशी रामप्रकाश प्रजापति रहे। जिला अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि प्रजापति समाज सहित अन्य पिछड़े वर्गों के लोग एकजुट होकर समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर ही पिछड़ों, दलितों और पीडीए समाज के हितों और अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित किया जा सकता है।


कार्यक्रम प्रभारी रामप्रकाश प्रजापति ने कहा कि समाजवादी पार्टी में ही पिछड़े, दलित और पीडीए समाज के हक और अधिकार सुरक्षित हैं। उन्होंने भाजपा सरकार पर पिछड़ों, दलितों और पीडीए समाज के अधिकारों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कार्यक्रम में ओमनारायण त्रिपाठी, प्रमोद गुप्ता राजा, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, रामलाल प्रजापति, राकेश यादव, कुदरत उल्ला, आमिर खान, राजन चंदेल, लालमन यादव, मेवालाल प्रजापति, राम मनोहर प्रजापति, पन्नालाल प्रजापति, संतराम प्रजापति, शरद यादव, मिथलेश यादव, खिलाड़ी प्रजापति, राकेश प्रजापति, पंकज यादव, मेवालाल अनुरागी, रवि राजपूत सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages