एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 22, 2026

एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों ने नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की बांदा शाखा के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारी पिछले करीब 18 वर्षों से संविदा पर सेवाएं दे रहे हैं। संघ ने कैशलेस इलाज, डीए, पीएफ, ट्रांसफर नीति बहाल करने सहित कुल आठ मांगें शासन के समक्ष रखीं। 


जिला अध्यक्ष डॉ. मिलेंद्र सिंह ने कहा कि यदि 3 अक्टूबर तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो 5 अक्टूबर से कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। इसके बाद 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने की चेतावनी दी गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोहम्मद सरीफ, मंडल महामंत्री पंकज, मंडल उपाध्यक्ष गौरव द्विवेदी, जिला अध्यक्ष डॉ. मिलेंद्र सिंह, राधा, महिला संगठन मंत्री रश्मि अवस्थी, अंजू, सरिता, सचिन, नवल अवस्थी सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages