भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार का किया विकास: राजपाल कश्यप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 18, 2026

भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार का किया विकास: राजपाल कश्यप

2027 में पीडीए के दम पर बनेगी सपा सरकार

सुभासपा मंत्री ओम प्रकाश राजभर पर साधा निशाना, बताया संविदा मंत्री

फतेहपुर, मो शमशाद । भाजपा सरकार में विकास धरातल की जगह केवल भ्रष्टचार में किया गया है। जनता भाजपा की नीतियों से ऊब चुकी है व सपा के पीएडीए की ओर देख रही है। विधानसभा चुनाव 2027 में सपा जनपद की सभी छह विधानाभा सीटों को जीतने के साथ ही प्रदेश में सरकार बनाने का काम करेगी। उक्त बातें पूर्व एमएलसी एवं सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने भाजपा व सीएम योगी को हर मोर्चे पर नाकाम बताते हुए सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने विकास के बजाय भ्रष्टाचार का ही विकास किया है। किसानों की आय दोगुनी करने का वादा पूरा होने के बजाय उनकी आय प्रभावित हुई है, जबकि

पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व एमएलसी व सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप।

खाद, चीनी, पेट्रोल और डीजल समेत जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़े हैं। युवाओं के सामने रोजगार का संकट बना हुआ है। कहा कि पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज को एकजुट कर पीडीए को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर सपा प्रत्याशियों को जिताकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि जनता के बीच पीडीए को लेकर उत्साह है। उन्होंने सुभासपा अध्यक्ष एवं मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में पिछड़े वर्ग को मिले आरक्षण और सुविधाओं को भाजपा शासन में समाप्त किया जा रहा है, लेकिन सत्ता में शामिल होने के बाद राजभर इस पर खामोश हैं। उन्होंने मंत्री ओम प्रकाश राजभर को संविदा पर बने मंत्री बताया। कहा कि भाजपा से कुछ मांगने की उनकी हिम्मत नहीं है। आरोप लगाया कि निषाद, राजभर, बिंद, विश्वकर्मा, मौर्य समेत अन्य पिछड़ी जातियों के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है कानून-व्यवस्था को लेकर भी प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए। आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है और जमीनों पर कब्जे तथा भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने सरकारी योजनाओं के साथ राम मंदिर के दान में भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। एक्सप्रेसवे की खराब स्थिति और जगह-जगह गड्ढों को उन्होंने भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में कथित अनियमिताएं व पेपर लीक होने से युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया। पिछड़े वर्ग के आरक्षण और अधिकारों के साथ विश्वासघात किया गया है। सपा सरकार के समय अखिलेश यादव ने पिछड़ों को आरक्षण व विभिन्न सुविधाएं देने का काम किया था, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार ने इन्हें समाप्त व  कमजोर करने का काम किया है। श्री कश्यप ने कहा कि निषादराज जयंती पर मिलने वाली छुट्टी समाप्त करना और मछुआरों को मछली पालन के लिए दिए जाने वाले खनन पट्टे आदि की व्यवस्था को खत्म करना पिछड़े और मछुआरा समाज के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि पीडीए के सभी वर्ग एकजुट होकर 2027 में भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव, सांसद नरेश उत्तम पटेल, लवकुश वर्मा, धीरेंद्र यादव, जिला महासचिव चौधरी मंज़र यार, रामकिशोर प्रजापति, अरुरेश पांडेय, मनोज यादव, हीरा लाल साहू, सुहैल खान हेमू,  प्रेमनाथ विश्वकर्मा, शिव सिंह यादव, केपी यादव, संदीप श्रीमाली, आरती पाल, सोनू वर्मा, डॉ रामनरेश पटेल, नरेंद्र प्रजापति, राजकुमार सिंह, सुशील पटेल दोषी, महेंद्र निषाद, ज्ञान सिंह, नारेन्द्र यादव, शैलेन्द्र मिश्रा आदि रहे। प्रेस वार्ता के पश्चात कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद व समाजवादी विचारक चिंतक शिव दयाल चौरसिया की पुण्यतिथि मनाई मनाई गयी। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages