रोटरी क्लब की पहली बैठक में समाजहित में प्रभावी प्रकल्प चलाने पर दिया गया जोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, September 14, 2026

रोटरी क्लब की पहली बैठक में समाजहित में प्रभावी प्रकल्प चलाने पर दिया गया जोर

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : रोटरी क्लब ऑफ चित्रकूट धाम की रोटरी वर्ष 2026-27 की प्रथम सामान्य बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में हुई। बैठक में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सहभागिता करते हुए आगामी सेवा परियोजनाओं, सदस्यता विस्तार और फेलोशिप गतिविधियों पर चर्चा की। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी रोटेरियन अजय शर्मा ने सदस्यों को एकजुट होकर सेवाभाव और रोटरी के आदर्शों के अनुरूप कार्य करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समाजहित में प्रभावी सेवा प्रकल्प आयोजित करने के साथ रोटरी की जनछवि को मजबूत करने पर जोर दिया।


रीजनल सेक्रेटरी रोटेरियन अजय अग्रवाल ने भी क्लब की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने के लिए मार्गदर्शन किया। बैठक में 14 नए रोटेरियनों ने भी सहभागिता की। डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी ने सभी नव-रोटेरियनों को रोटरी पिन लगाकर क्लब परिवार में स्वागत किया। बैठक के अंत में “स्वयं से पहले सेवा” की भावना के साथ समाजहित में अधिक प्रभावशाली कार्य करने का संकल्प लिया गया। वरिष्ठ रोटेरियन विवेक अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष स्वप्निल अग्रवाल, सचिव सुधांशु मोहन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सीए सौरभ अग्रवाल, संस्थापक सदस्य अमन अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अर्जुन जैन, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, रोमित अग्रवाल आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages