पुण्यतिथि पर सात युवाओं ने किया रक्तदान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 11, 2026

पुण्यतिथि पर सात युवाओं ने किया रक्तदान

मानस रक्तकेंद्र में लगा शिविर

रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

फतेहपुर, मो शमशाद । स्वतंत्रता सेनानी, निडर पत्रकार एवं पूर्व सांसद अमर शहीद लाला जगत नारायण की 45वीं पुण्यतिथि पर मानस रक्तकेंद्र में विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अमर शहीद लाला जगत नारायण को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके त्याग, निष्ठा और राष्ट्रसेवा को याद किया गया। इस दौरान युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। शिविर में तरुण कुमार, अनूप, प्रांजुल, छोटो, मुजाहिद, राशिद और शानू समेत कुल सात युवाओं ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और किसी जरूरतमंद की जान बचाने के लिए दिया गया रक्त सबसे बड़ी मानव सेवा है। उन्होंने कहा कि अमर

रक्तदान करते युवा। 

शहीद लाला जगत नारायण जैसे देशभक्तों की स्मृति में रक्तदान करना उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास है। दुर्घटना, गंभीर बीमारी अथवा अन्य आपात परिस्थितियों में रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, इसके लिए स्वस्थ लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान के बाद मानस रक्तकेंद्र के ऑनर डॉ. कैलाश पटेल ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में संस्था की ओर से गुरमीत सिंह, मानस रक्तकेंद्र के प्रभारी अमन यादव, लैब टेक्नीशियन अनामिका तथा लैब सहायक प्रीती सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages