मकान तोड़े जाने की कार्रवाई से परेशान विधवा ने लगाई गुहार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 11, 2026

मकान तोड़े जाने की कार्रवाई से परेशान विधवा ने लगाई गुहार

डीएम को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच कराने और निर्माण कार्य पर रोक की मांग

फतेहपुर, मो शमशाद । धाता नगर पंचायत के वार्ड नंबर-11 मोहल्ला कारीकान धाता निवासी विधवा विमला देवी पत्नी स्व. रामप्रसाद सोनकर ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मकान की दीवार तोड़े जाने की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। महिला ने मामले की किसी अन्य राजस्व अधिकारी से जांच कराए जाने की भी गुहार लगाई है। डीएम को दिए शिकायती पत्र में विमला देवी ने बताया कि उनके तीन पुत्र दीपक, विकास व बृजेश तथा दो पुत्रियां रेशमा व आशा हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है और वे अपनी ससुराल में रह रही हैं। उनके तीनों पुत्र विकलांग हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं। महिला का कहना है कि वह करीब 45 वर्षों से अपने बच्चों के साथ

डीएम को ज्ञापन देने जाते पीडित परिवार। 

पुराने मकान में रह रही हैं। पीड़िता ने आरोप लगाया गया है कि नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज व अधिशासी अधिकारी की ओर से उन्हें आश्वासन दिया गया था कि उनकी दुकान व मकान खाली नहीं कराया जाएगा। इसके बावजूद उनकी दीवार तोड़कर बाउंड्री का नवनिर्माण कराया जा रहा है। पत्र में निर्माण कार्य की तिथि 8 सितंबर 2026 बताई गई है। कहा कि मकान तोड़ दिया गया तो वह और उनके तीनों विकलांग पुत्र बेघर हो जाएंगे। उनके पास रहने के लिए कोई अन्य स्थान नहीं है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए किसी अन्य राजस्व अधिकारी को नामित किए जाने की मांग की है। पीड़िता ने जिलाधिकारी से जांच पूरी होने तक प्रस्तावित नवनिर्माण कार्य पर रोक लगाने तथा मामले में उचित कार्रवाई कर न्याय दिलाए जाने की मांग की है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages