टहरौली से बंगरा तक डामर रोड पूरी तरह उखड़ा: जगह-जगह हुए बड़े-बड़े गड्ढे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, September 8, 2026

टहरौली से बंगरा तक डामर रोड पूरी तरह उखड़ा: जगह-जगह हुए बड़े-बड़े गड्ढे

देवेश प्रताप सिंह राठौर 

दोपहिया वाहन तक चलना मुश्किल, ग्रामीण परेशान

टहरौली - बंगरा / झांसी - उत्तर प्रदेश झांसी टहरौली से बंगरा को जोड़ने वाली मुख्य डामर रोड की हालत बेहद जर्जर हो गई है। सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है और जगह-जगह बड़े-बड़े गहरे गड्ढे हो गए हैं। एक साल भी यह सड़क ठीक से नहीं चल पाती और बारिश में तो इसकी हालत और भी बदतर हो जाती है।

सड़क नहीं, गड्ढों का जाल - हादसों को दावत

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रोड पर गड्ढे इतने गहरे हैं कि दोपहिया वाहन तक को निकलने में भारी दिक्कत होती है। आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इन्हीं गड्ढों और टूटी सड़क से होकर बसें, कारें, ट्रैक्टर और किसानों के वाहन जान जोखिम में डालकर निकलते हैं। बारिश में गड्ढों में पानी भर जाने से अंदाजा ही नहीं लगता कि गड्ढा कितना गहरा है, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। ये सड़क एक साल भी नहीं चलती। हर बारिश में उखड़ जाती है। बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कोई सुध लेने वाला नहीं है।" - स्थानीय ग्रामीण


कोई नहीं ले रहा सुध - ग्रामीणों में आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप है कि इस महत्वपूर्ण रोड की कोई भी सुध नहीं ले रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी लोक निर्माण विभाग (PWD) और जिम्मेदार अधिकारियों ने इसकी मरम्मत नहीं कराई है। यह सड़क टहरौली और बंगरा ब्लॉक के दर्जनों गांवों को जोड़ती है, जिससे हजारों लोगों का रोजाना आना-जाना होता है।

किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र राय ने की मांग

किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष, बंगरा, भूपेन्द्र राय ने इस गंभीर समस्या को लेकर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि - टहरौली से बंगरा तक की जर्जर डामर रोड को तत्काल ठीक कराया जाए और गड्ढों को भरकर सड़क का पुनः डामरीकरण कराया जाए। उन्होंने कहा कि यह सड़क किसानों, छात्रों और आम जनता के लिए जीवनरेखा है। अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो ग्रामीणों को आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages