बांदा, के एस दुबे । स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के प्रदेश महामंत्री एवं बुंदेलखंड प्रभारी डॉ. संजय द्विवेदी दनादन ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं उत्तर प्रदेश सहप्रभारी जगदीश चंद्र जागिड़ के बांदा आगमन पर पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को राष्ट्रीय परिवार घोषित करने, उत्तराखंड की तर्ज पर कुटुंब पेंशन एवं परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने की मांग की गई। इसके साथ ही प्रत्येक जनपद में सेनानी सेवा सदन की स्थापना, ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक जनप्रतिनिधित्व में 5 प्रतिशत कोटा
आरक्षित करने तथा उत्तर प्रदेश में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ कान गठन किए जाने की मांग उठाई गई। प्रदेश सहप्रभारी जगदीश चंद्र जागिड़ ने संगठन को आश्वस्त किया कि इन मांगों से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं प्रदेश अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मांगों पर गंभीरता से चर्चा की जाएगी। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश द्विवेदी एडवोकेट समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment