75.83 लाख की लागत से महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली बसुधरी का होगा विकास - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, October 20, 2024

75.83 लाख की लागत से महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली बसुधरी का होगा विकास

बसुधरी में आयोजित किया गया भूमि पूजन कार्यक्रम, हवन यज्ञ में दी गईं आहुतियां

जमीन दान करने वालों को किया गया सम्मानित, विशेष सचिव राजस्व भी रहे मौजूद

जसपुरा, के एस दुबे । ब्लॉक के अंतर्गत महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली बसुधरी में आयोजित भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने यमुना नदी किनारे पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा 75.83 लख रुपए की लागत से महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली के विकास के लिए धनराशि अवमुक्त की गई है। मंत्री ने भूमिपूजन,यज्ञाहुति करने के बाद वामदेव संस्कृत महाविद्यालय से आए वेद पार्टियों व स्थानीय आचार्यों को सम्मानित किया और श्रीकृष्ण द्वैपायन महर्षि वेदव्यास जन्मस्थानम ट्रस्ट बसुधरी में जमीन देने वाले

बसुधरी विकास कार्य का शिलान्यास करते राज्यमंत्री, विशेष सचिव व डीएम

इंद्रजीत सिंह, रामअवतार सिंह, जयकरण सिंह, रामस्वरूप सिंह, माया सिंह आदि भूमि दानदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं अतिथियों को भाजपा के नेता रामहित निषाद,भाजपा नेता राज नारायण द्विवेदी, ग्राम प्रधान लसड़ा मंजू सिंह चंदेल अध्यक्ष दीपक गुप्ता आदि ने सम्मानित किया। उप जिलाधिकारी पैलानी शशिभूषण मिश्र ने अथवेदब्यासस्य जन्मकथा के स्वरचित श्लोक सुनाए वही विशेष सचिव राजस्व विभाग व पूर्व जिलाधिकारी बांदा अनुराग पटेल ने कहा कि मेरी मंशा है की बाउंड्री बनने के बाद महर्षि वेदव्यास की मूर्ति लगे, वहीं पूर्व जिलाधिकारी ने कहा कि जब वह बांदा में जिलाधिकारी था तो बसुधरी गांव के लोग महर्षि वेदव्यास की जन्मस्थली को विकसित कराए जाने को लेकर अपील की थी जिसको लेकर मैं यहां अथक प्रयास किया है और यह प्रयास आज फलीभूत हो रहा है, वहीं जिलाधिकारी नगेंद्र प्रताप ने कहा कि जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद के अथक प्रयासों का परिणाम है कि पर्यटन विभाग द्वारा महर्षि देश वेदव्यास की जन्मस्थली में 75.83 लाख की लागत से यहां पर्यटन विकास को धार मिलेगी। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास में
भूमि पूजन करते हुए राज्यमंत्री व अधिकारीगण

भारतीय जनता पार्टी का अथक योगदान है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा केन बेतवा लिंक परियोजना के माध्यम से किसानों को लाभ मिलेगा। पैलानी में बैराज बनेगा उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर वेदव्यास की जन्मस्थली बसुधरी के बारे में जानकारी दी तो उन्होंने पर्यटन विभाग को निर्देशित किया आज 78.83 लाख की लागत से जन्मस्थली के विकास का अथक प्रयास है, जो आज फलीभूत हो रहा है। निश्चित रूप से इस गांव का, क्षेत्र का, बांदा व बुंदेलखंड का विकास होगा। उन्होंने सड़क व पुलिया निर्माण को लेकर बनाए जाने घोषणा की। वहीं इस दौरान रामहित निषाद, संतोष गुप्ता, जगराम सिंह, लवलेश सिंह, अंकित बासू, जिला प्रचारक अनुराग, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जसपुरा महेश निषाद दिलीप गुप्ता, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्ता, कौशल किशोर, धर्मेंद्र त्रिपाठी, अध्यक्ष दीपक गुप्ता, संजय सिंह चंदेल, प्रकाश सेंगर आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages