नन्हीं आर्या अग्रवाल ने मंत्रोच्चारण कर मोह लिया सभी का मन
खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । विजयीपुर ब्लाक परिसर में हिंदू महासम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र व नगर के हिंदू शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने मुख्य उद्देश्य हिंदू समुदाय को एकजुट करना और धर्म के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना था। सम्मेलन में हिंदू धर्म की रक्षा और संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए हिंदू समुदाय के लोगों से अपने धर्म के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म एकता और शांति का संदेश देता है और सभी को अपने धर्म पर गर्व महसूस करना चाहिए। हम सबको मिलकर भारत को विश्व गुरु बनाने में सहयोग करना चाहिए। ब्लाक प्रमुख पति
![]() |
| सम्मेलन में मंत्रोच्चारण करती नन्हीं आर्या अग्रवाल। |
आदित्य त्रिवेदी ने सभी मौजूद लोगों को एक-एक भगवा गमछा से सम्मानित किया। किशनपुर कस्बे की नन्हीं आर्या अग्रवाल ने अपने मंत्रोच्चारण में जनता का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अतिथियों को समरसता भोज करवाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी राजेश्वराश्रम महराज, मुख्य वक्ता मनीष, सह० प्रांत प्रचारक कुशलपाल, संघ संचालक मोहित, रामअभिलाष, ज्ञानेन्द्र, मनोज द्विवेदी, क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आदित्य त्रिवेदी, अर्पणा सिंह, बुन्देलखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा, मंडल अध्यक्ष प्रीती सिंह, छोटू सिंह परिहार, विकाश पासवान सहित हजारों की संख्या में हिंदू प्रेमी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए विजयीपुर चौकी पुलिस प्रशासन मौजूद रहा।


No comments:
Post a Comment