जाजुमई कालेज में हुआ पौधारोपण, लगाए गए 300 पौधे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 31, 2019

जाजुमई कालेज में हुआ पौधारोपण, लगाए गए 300 पौधे

फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल  ।  कृषक भारती कॉर्पोरेट लिमिटेड, फ़िरोज़ाबाद द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन  दयानंद सरस्वती साधना मंदिर इंटर कॉलेज  जाजूमई में किया गया । वृक्षारोपण कार्यक्रम में डॉक्टर राकेश कुमार ( वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक), विवेक कुमार ( क्षेत्र प्रतिनिधि ), एसीडीओ सहकारिता राघवेंद्र सिंह ,  भाजपा के पूूर्व नगर अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, 
शिकोहाबाद के बीजेपी नगर अध्यक्ष  विशाल गुप्ता,  प्रधानाचार्य शैलेश मिश्रा एवं सभी अध्यापक एवं सभी छात्र मौजूद रहे ।  इस कार्यक्रम में 300 पेड़ लगाए गए । डॉक्टर राकेश ने छात्रों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया। साथ ही सभी से अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाने के लिए कहा गया। वहीं भाजपा के नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता ने सभी छात्रों - छात्राओं  से पेड़ों की देखभाल करने के लिए शपथ दिलवायी । उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों से हमको शुद्ध वायु मिलती है। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages