पंचायत सचिवों के उत्पीडऩ पर जोरदार प्रदर्शन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 31, 2019

पंचायत सचिवों के उत्पीडऩ पर जोरदार प्रदर्शन

धरना देकर सौंपा डीएम को ज्ञापन 

बिजनौर, संजय सक्सेना । ग्राम पंचायत अधिकारी व ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति द्वारा शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर धरना दिया गया। 
धरना स्थल पर समन्वय समिति के अध्यक्ष धीरज कुमार, महामंत्री हेमेन्द्र चौधरी, मुनेन्द्र कुमार व कुलदीप
राजपूत ने कहा कि तीन सूत्रीय मांग पर गठित समिति की रिपोर्ट लागू नहीं की गई। वहीं लगातार ग्राम पंचायत सचिवों का उत्पीडऩ रुक नहीं पा रहा है। उन्होंने कहा कि शैक्षिक योग्यता स्नातक, ग्रेड वेतन २८०० रुपये किये जाने की मांग शासन स्तर पर लंबित है। आज दोनों संवर्गांे में उत्पीडऩात्मक कार्यवाही से कुंठा व निराशा व्याप्त हो गई है। वक्ताओं ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारियों के मान-सम्मान व उनके उत्पीडऩ का विषय गंभीर है। 
इस अवसर पर राजीव कुमार देशवाल, मोहित कुमार, गौरव कुमार, विवेक सिंह, अंकुर सिंह, महेशचंद शर्मा, बिजेन्द्र कुमार, अंकित कुमार, संजय कुमार, मिथुन कुमार सहित तमाम ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे। बाद में जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages