फिरोजाबाद, विकास पालीवाल । पर्यावरण मित्र संस्था ने शिकोहाबाद के मैनपुरी चौराहा के निकट स्थित गांधी आश्रम के पास जैविक उत्पाद की प्रदर्शनी लगायी। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य लोगों को जैविक फायदें बताना एवं जन-जन में जैविक जागरूकता पहुंचाना था। जैविक मेले में सभी उम्र के लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर
बुर्जुग उपभोक्ता रामपाल ने कहा कि रासायनिक उरवर्कों ने तो हमारी जमीन की शक्ति छीन ली गयी है। गोबर, पत्ता, केंचुआ की खाद बहुत अच्छी होती हैं। वहीं पर्यावरण मित्र ने इस अवसर पर एक संदेश भी दिया कि आज बढती हुयी बीमारियों का एक कारण रासायनिक खादें हैं। हमें जागरूकता फैलाकर लोगों को जैविक खेती की तरफ लाना ही होगा। जैविक स्टाॅल में पर्यावरण मित्र जैविक विशेषज्ञ डाॅ. सत्यवीर सिंह, अजय शर्मा उपस्थित रहे। इस अवसर पर आलोक कुमार , रविन्द्र रंजन, आर.सी. गुप्ता, ए.एस.वर्मा, आरती गुप्ता, दाउदखान, नौसाद अली, प्रतिभा सहित अनेक लोग थे।


No comments:
Post a Comment