धारा 370 हटने के बाद 20 लाख प्राथमिक सदस्य: बंसल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 30, 2019

धारा 370 हटने के बाद 20 लाख प्राथमिक सदस्य: बंसल

कार्यशाला दिया ब्योरा व बैठक में उप चुनाव की बनी रणनीति

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भाजपा के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय की अध्यक्षता में संगठन पर्व दिवस के तहत कार्यशाला संपन्न हुई। इस दौरान बैठक कर मानिकपुर विधानसभा के उप चुनाव पर चर्चा की। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने अतिथियों का फूलमालाओं से स्वागत किया। 

मुख्यालय के रामकृपा इन में संपन्न हुई कार्यशाला में संगठन मंत्री सुनील बंसल ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सदस्यता, प्रशिक्षण, गठन कार्यक्रम 20 अगस्त को समाप्त हो चुका है। प्रदेश में सौ प्रशिक्षण शिविर हुए। जिसमें आठ हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रत्येक तीन वर्ष में सदस्यता कार्यक्रम चलाया जाता है। 2019 में दो करोड़ 11 लाख में एक करोड 13 लाख सदस्य सही पाये गए। 71 लाख नए सदस्य बने हैं। 88 हजार बूथों पर सदस्यता अभियान चलाया गया है। जम्मू-कश्मीर में 70 साल से लगी धारा 370 के समाप्ति बाद सदस्यता के अंतिम दो दिनों में करीब 20 लाख 33 हजार प्राथमिक सदस्य बने हैं। जिन लेोगों का आपराधिक इतिहास व पार्टी गतिविधियों से अलग रहे हैं उन्हें हटाया जाएगा। बताया कि जिलाध्यक्ष का चुनाव 16 नवम्बर को होगा। मानिकपुर में होने वाले उप चुनाव के बाद सेक्टर व मण्डलों का गठन किया जाएगा। दूसरे चरण की बैठक पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में की गई। प्रदेश संगठन मंत्री ने बताया कि उप चुनाव के चलते संगठन के पुर्नगठन का कार्य रोक दिया है। जिलाध्यक्ष/राज्य मंत्री श्री उपाध्याय ने मुख्य अतिथि का आभार जताते हुए निर्देशों का पालन करोने की बात कही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री ने किया। इस मौके पर प्रदेश मंत्री प्रकाश पाल, ललितपुर विधायक रामरतन कुशवाहा, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, चुनाव अधिकारी बालेन्द्रमणि त्रिपाठी, सह चुनाव अधिकारी कौशल अवस्थी, सांसद आरके सिंह पटेल, पुरुषोत्तम पाण्डेय, अशोक जाटव, गौसेवा आयोग के सदस्य भोले सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख नवल मिश्रा, बद्रीविशाल त्रिपाठी, राघवेन्द्र सिंह, देव त्रिपाठी, राजेश जायसवाल, अर्जुन शुक्ला, पंकज अग्रवाल, भागवत त्रिपाठी, चन्द्रप्रकाश खरे, जितेन्द्र मोहन शुक्ला, शक्तिप्रताप सिंह तोमर, सुनील पटेल आदि मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages