जर्जर सड़कों के गड्ढों का हो पैच वर्क - जिलाधिकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, August 31, 2019

जर्जर सड़कों के गड्ढों का हो पैच वर्क - जिलाधिकारी

वाराणसी - दिपक शुक्ला -   जिलाधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को राइफल क्लब में आयोजित जिला उद्योग बंधु के बैठक के दौरान औद्योगिक आस्थान चांदपुर की जर्जर सड़कों के गड्ढों का पैच वर्क कराने का निर्देश जिला पंचायत को दिया। जिला पंचायत को औद्योगिक आस्थान की सीवर सफाई कराने का भी निर्देश। इन्डस्ट्रियल क्षेत्र में बाहर की ट्रकों के अवैध रूप से खड़े करने से रोकने हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष को निर्देश।
           
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने औद्योगिक आस्थान चांदपुर में फायर स्टेशन स्थापित करने के लिए यूपीएसआईडीसी को प्रस्ताव बनाकर भेजने तथा जीएमडीआईसी को सीएफओ को पत्र लिखने का निर्देश। ईंट भट्ठों के बन्दी के आदेश जारी कर दिया गया है। इसका पालन यूपीपीसीबी को कराने का निर्देश। पल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में लम्बित मामलों का शीघ्र निस्तारण कराने का निर्देश। गेल कम्पनी द्वारा औद्योगिक क्षेत्र में सीएनजी स्टेशन लगाने के लिए न्यनतम स्थान का प्रस्ताव कंम्पनी द्वारा दिये जाने का निर्देश। भूखण्ड आवंटन के पश्चात् क़ोई गतिविधि संचालित न करने वालों का निरस्तीकरण करने व निरस्त भूखण्डों का केस टू केस परीक्षण करने का निर्देश। अर्बन हाट के प्रस्ताव के सम्बन्ध में नगर निगम को पत्र भेजने का निर्देश। नेचर्स फ्रेश इण्टरप्राइजेज का मानचित्र उ.प्र.राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा एक वर्ष से लम्बित रखने पर शासन को कार्यवाही हेतु पत्र लिखने का निर्देश। करखियाव एग्रो पार्क इकाई का विद्युत कनेक्शन दो दिन में कराकर सूचित करने का निर्देश।
            बैठक में एडीएम सिटी विनय कुमार सिंह, जीएम डीआईसी, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, विद्युत, जिला पंचायत सहित सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages