भदई अमावस्या में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई कामदगिरि की परिक्रमा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, August 30, 2019

भदई अमावस्या में लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई कामदगिरि की परिक्रमा

देवगंगा मंदाकिनी में डुबकी लगा मत्यगयेन्द्रनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। भाद्रपद अमावस्या में लाखों श्रद्धालुओं ने देवगंगा मंदाकिनी में डुबकी लगाने के बाद मत्यगयेन्द्रनाथ भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। तत्पश्चात कामदगिरि की प्रदक्षिणा की। विभिन्न धार्मिक स्थानों के दर्शन किये। तीर्थक्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा के मद्देनजर प्रशासन के पुख्ता इंतजाम के चलते सकुशल मेला संपन्न हुआ।

भादौ मास की अमावस्या पर्व में विभिन्न प्रांतों से लगभग 20 लाख श्रद्धालुओं ने चित्रकूट स्थित रामघाट पहुंचकर देवगंगा मंदाकिनी में डुबकी लगाई। मत्यगजेन्द्रनाथ मंदिर में शंकर भगवान को जलाभिषेक करने के बाद कामदगिरि की परिक्रमा की। आस्थावानों ने भजन-कीर्तन व जयकारे लगाते हुये कामदगिरि की परिक्रमा लगाई। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का रेला दो दिन पूर्व से ही एकत्र होने लगा था। भजन-कीर्तन की धुन व श्रीराम के जयकारों के बीच लाखों श्रद्धालु गंतव्य को रवाना हुये। इसके अलावा हजारों श्रद्धालुओं ने लेटी परिक्रमा लगाकर मन्नते पूरी की। श्रद्धालुओं ने मेला क्षेत्र के गुप्त गोदावरी, अनुसुइया आश्रम, स्फटिक शिला, प्रमोद वन, देवांगना, पम्पापुर, हनुमानधारा आदि विभिन्न तीर्थ स्थलों का भ्रमण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने यथाशक्ति दान दिया। आस्थावानों के आवागमन के लिये रेल प्रशासन ने मेला स्पेशल ट्रेने चलाई थी। परिवहन निगम ने मेला क्षेत्र में पहुंचने के लिये अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की थी। बावजूद इसके यात्रियों का खचाखच भरी ट्रेनों का सहारा लेना पड़ा। कर्वी रेलवे स्टेशन से चित्रकूट जाने के लिये केवल टैम्पों व आपे का सहारा रहा। टैम्पो चालक सड़कों पर दिनभर सवारियां ढोते नजर आये। सवारियों से मनमानी किराया भी वसूले गये। भादौ मास की अमावस्या में आस्थावानों ने विभिन्न धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया। आस्थावान टैªक्टरों व निजी चार पहिया वाहनो, बाइक, साइकिल व पैदलं धर्मनगरी पहुंचे। वापस रेलवे स्टेशन परिसर में भारी भीड़ रही। कामतानाथ के जयकारों के साथ आस्थावान गंतव्य की ओर रवाना हुये। मेला सकुशल संपन्न कराने को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन की सतर्क नजर रही। चप्पे-चप्पे पर पुलिस व प्रशासन ने भीड़ को काबू में करने व किसी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिये पहले से इंतजाम कर लिये थे। जिसके चलते मेला सकुशल संपन्न हुआ। मेला संपन्न कराने में एसपी मनोज कुमार झा, एडीएम गणेश प्रसाद सिंह, अपर एसपी बलवंत चैधरी, एसडीएम सदर इन्दुप्रकाश सिंह समेत आला अफसर समय-समय पर जायजा लेते रहे। ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।


एसपी, एएसपी ने मेला क्षेत्र का लिया जायजा
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलवन्त चैधरी ने भाद्रपद अमावस्या मेला के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में रामघाट, परिक्रमा मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेकर मेला ड्यूटी पर लगे अधिकारी व कर्मचारीगणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये हैं। इस दौरान क्षेत्राधिकारी राजापुर विजयेन्द्र द्विवेदी, पीआरओ वीरेन्द्र त्रिपाठी, चैकी प्रभारी सीतापुर रामवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages