पितृ पक्ष में किया जायेगा पूर्वजो के नाम पर वृक्षारोपण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 25, 2019

पितृ पक्ष में किया जायेगा पूर्वजो के नाम पर वृक्षारोपण

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - भगवान परशुराम महासभा द्वारा रायल पिं्रस हाॅल गुरूदेव पैलेस कानपुर में आयोजित कार्यक्रम में महासभा के पदाधिकारियो ने यह निर्णय लिया कि पितृपक्ष में पूर्वजो की स्मृति में वृक्षारोपण किया जायेगा, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
           
कार्यक्रम में उपस्थित परशुराम महासभा के पदाधिकारीगण
कार्यक्रम का संचालन कर रहे अनिल द्विवेदी ने बताया कि वृक्षारोपण हेतु रजिस्ट्रेशन का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है, जो भी सदस्य अपने पूर्वजो के नाम से उनकी स्मृति में वृक्ष लगाना चाहता है वह संस्था को व्यक्ति तथा वृक्ष का नाम सूचित करे, जिससे नाम हेतु पट्टिका बनवाई जा सके। इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि युवा महासभा का शपथ एवं सम्मान का भी आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने की तथा उन्होने अनिल द्विवेदी को कानपुर उत्तर का संयोजक का दायित्व सौंपा तथा वृक्षारोपण आदि कार्यक्रमों की तैयारी हेतु अधिकृत किया। इस अवसर पर प्रत्यूश द्विवेदी, विकास तिवारी, मिथलेश्ज्ञ पाडे, सोनू पांडे, राहित अवस्थी, अतुल दीक्षित, श्याम नारायण शुक्ला, कपिल बाजपेई, अनुज सेन, अमित शुक्ला, नवीन तिवारी, पियूष शुक्ला आदि नये सदस्यों ने सदस्यता ग्रहण की। अंत में भगवान परशुराम महासभा के संस्थापक एवं उपाध्यक्ष सुधीर मिश्रा की पत्नी प्रेमलता मिश्रा के आकस्मिक निधन पर दो मिनट मौन रख उन्हे श्रद्धांजलि दी गयी तथा अरूण जेटली के आकस्मिक निधन पर भी शोक व्यक्त कर श्रद्धांजली दी गयी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages