शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण सहित सात सेक्टरों में किया जायेगा काम
यूनीसेफ की टीम के साथ लखनऊ में किया गया कार्यशाला का आयोजन
बांदा, कृपाशंकर दुबे । सुपोषण कार्यशाला का आयोजन लखनऊ के मैरियाट होटल में जिलाधिकारी एवं युनीसेफ की टीम के द्वारा किया गया। जिसमें सभी को मिलकर काम करने की जरूरत पर जोर दिया गया। इस दौरान जनपद के सात सेक्टरों में कार्य करने के लिये ज्वाइंट प्लान तैयार किया गया। जिसके अन्र्तगत अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करने की रूपरेखा तैयार की गई।
![]() |
| दीप जलाकर कार्यशाला का शुभारंभ करते जिलाधिकारी |
जनपद को कुपोषण से मुक्त करने सहित अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिये जिलाधिकारी हीरालाल ने शनिवार को लखनऊ के मैरियाट होटल में यूनीसेफ की टीम के साथ कार्यशाला का उद्घाटन किया। उन्होने बताया कि सुपोषण एक बहुत बडा मुद्दा बन चुका है। जिससे निजात पाने के लिये योजना तैयार की जा रही है। जिलाधिकारी तथा युनीसेफ की टीम ने आपसी समन्वय स्थापित कर जनपद के सात सेक्टरों में कार्य करने के लिये ज्वाइंट प्लान तैयार किया। उन्होने बताया कि जनपद में स्वास्थ्य, पोषण, वाश, शिक्षा, चाइल्ड प्रोटेक्शन, कम्युनिकेशन फार डेवलपमेंट एवं समावेशी सामाजिक नीति पर कार्य किया जायेगा। साथ ही उनकी मोनीटरिंग कर धीरे-धीरे सभी समस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। इस कार्यशाला में आंगनबाडी, मेडिकल विभाग, आशा और एनआरएलएम तथा जनपद स्तरीय अधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment