शहर के जजी चौराहे में आयोजित किया गया कार्यक्रम
बांदा, कृपाशंकर दुबे । अटेवा पेशन बचाओ मंच द्वारा सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाकर जन जागरूकता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में मंगलवार को जजी चैराहा में वृहद हस्ताक्षर अभियान दो बजे से चलाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अटेवा चित्रकूटधाम मण्डल अध्यक्ष बीरेन्द्र पटेल, संयोजक अनूप सिंह, महासचिव जयनारायण श्रीवास द्वारा हस्ताक्षर कर किया गया।
अभियान के अन्र्तगत जजी चैराहे से प्रत्येक आने जाने वाले कर्मचारी, अधिकारी, इंजीनियर, वकील, शिक्षकों को जागरूक कर हस्ताक्षर कराये गये। हस्ताक्षर करने वाले सभी लोगों ने एक स्वर में मांग की है कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जाये। यह कर्मचारियों की बुढापे की लाठी है। जिसे सरकार द्वारा 2004 में छीन लिया गया था। मण्डल अध्यक्ष बीरेन्द्र पटेल ने बताया कि हस्ताक्षर के उपरान्त बैनर को प्रधानमंत्री को प्रेषित किया जायेगा। जिला संयोजक अनूप सिंह ने अवगत कराया कि शीघ्र ही मण्डल मुख्यालय में अटेवा का मण्डलीय महासम्मेलन होने जा रहा है। जिला महासचिव जयनारायण श्रीवास ने कहा कि पेंशन की लडाई अटेवा द्वारा अनवरत तब तक लडी जायेगी, जब तक हम कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल नही हो जाती। इस दौरान हस्ताक्षर अभियान में आलोक यादव, पंकज सिंह, राजकुमार पटेल, विद्याभूषण सिंह, सी चक्रवर्ती, डी सी श्रीवास्तव, शैलेन्द्र रावत, मोहनलाल, श्रीपाल प्रजापति, रामजियावन अनुरागी, कुलदीप कुमार, बाबूराम, सुरेश कुमार, फूलचन्द्र, सुरेश प्रसाद, संध्या, अनुष्का जडिया, बैशाली, बीर सिंह, फूलचन्द्र, सुरेश प्रसाद सहित सैकडों शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment