छात्रों को डीएम ने दिलाई सद्भावना की शपथ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, August 20, 2019

छात्रों को डीएम ने दिलाई सद्भावना की शपथ

शहर के आदर्श बजरंग इण्टर कालेज में आयोजित हुआ कार्यक्रम

बांदा, कृपाशंकर दुबे । शहर के आदर्श बजरंग इण्टर कालेज में सद्भावना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी हीरालाल ने छात्रों को एकता एवं सद्भावना की शपथ दिलाई। प्रधानाचार्य मेजर मिथलेश कुमार पाण्डेय ने जिलाधिकारी का माल्र्यापण कर स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते जिलाधिकारी और मौजूद बच्चे 
कार्यक्रम में छात्रों को सम्बोधित करते हुये जिलाधिकारी ने कहा कि हमको आपसी प्रेम, एकता, सद्भाव एवं भाईचारा को कामय रखना है। उन्होने छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करने एवं उसको प्राप्त करने के लिये प्राणपण से जुटने की सलाह दी। किसी भी कार्य को करने के पहले योजना बनाना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यावरण व जल संरक्षण वृक्षारोपण करके पानी को बचाकर साथ ही प्लास्टिक का प्रयोग न करके किया जा सकता है। वृक्षारोपण हेतु किये गये पौधों की सुरक्षा को उन्होने पुण्य का कार्य बताया। स्वास्थ्य संरक्षण के लिये योग व व्यायाम को दैनिक दिनचर्या को अंग बनाने की सलाह दी। इस अवसर पर बृजराज यादव प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज, बीना गुप्ता जीजीआईसी बांदा, मंगल प्रसाद, प्रकाश चन्द्र त्रिपाठी, सत्येन्द्र कुमार, कप्तान सिंह, दिनेश कुमार, अर्चना शुक्ला, सोनिया सिंह, मंजरी साहू, कृष्ण स्वरूप मिश्रा, जावेद अख्तर, रणविजय सिंह, रविशंकर पाल, शिवराम गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी व छात्र उपस्थित रहे। साथ ही प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रामसेवक शिवहरे डिग्री कालेज पचनेही, रामसेवक इंस्टीट्यूट आफ एजुकेशन टेक्नोलोजी पचनेही, भगवती प्रसाद महाविद्यालय टोला कला बबेरू के शिक्षक व छात्राध्यापक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages