अफजलगढ़, संजय सक्सेना । गाँव कादराबाद में सिंडीकेट बैंक के निकट भाजपा कार्यकर्ताओ की एक बैठक आयोजित हुयी जिसमे संयोजक खेल सिंह राजपूत के नेतृत्व में नए सदस्य बनाये गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय बढ़ापुर विधायक कुँवर सुशांत सिंह रहे।सोमवार को दोपहर डेढ़ बजे सिंडीकेट बैंक के निकट भाजपा
कार्यकर्ताओ की एक बैठक आयोजित हुयी। बैठक में मुख्य अतिथि विधायक कुँवर सुशांत सिंह ने पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला साथ ही बताया की भाजपा ही सर्व समाज की पार्टी है। उन्होंने कहा कि पार्टी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नारे सबका साथ,सबका विकास की नीति पर सभी को साथ लेकर चल रही है। उन्होंने सभी से भाजपा से जुड़ने का आवाहन किया। ग्रामीणों की समस्याओं को भी सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। बैठक में 100 भाजपा के नए सदस्य बनाये गए। इसके अलावा हरेवली व खुशहालपुर में भी 200 नये सदस्य बनाये गये। इस अवसर पर विधायक कुँवर सुशांत सिंह, पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रदीप कुमार उर्फ बब्ली,ग्राम प्रधान पति दर्शन सिंह,सरदार मलकीत सिंह,युवा भाजपा नेता आशीष चौहान, सर्वजीत सिंह हुन्दल,नितिन चौहान,मास्टर भारत सिंह,अतुल अग्रवाल,मनीत प्रताप सिंह,राहुल ठाकुर आदि दर्जनों कार्यकर्ता रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान पति दर्शन सिंह रावत व संचालन मास्टर युद्धवीर सिंह ने किया।


Right
ReplyDelete