अफजलगढ़, संजय सक्सेना । जिला सहकारी बैंक में बिजली शार्ट सर्किट के चलते आग लग गई। आग लगने से मैनेजर कक्ष व उसमे रखा सामान जलकर राख हो गया जब तक आग पर काबू पाया जाता काफी समान जलकर राख हो चुका था। जिसमे लगभग तीन लाख रूपये के करीब नुकसान होने की सम्भावना जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रविवार व ईद का अवकाश होने पर बैंक बंद था। अचानक किसी राहगीर की नजर बैंक से उठते धुएं पर पड़ी। जिसके चलते वहाँ पर काफी राहगीर एकत्र हो गये। आग की सूचना बैंक अधिकारियों को दी
गई। नगरवासियों दवारा बैंक में आग लगने की सूचना बिजली घर दी गई उसके बाद बैंक की लाइन कट कर दी गए। जिसमे एक बैंक कर्मी ने आकर बाहर चैनल का ताला खोला गया तब तक आग काफी जोर पकड़ चुकी थी ओर देखते ही देखते बैंक के अंदर मैनेजर के केबिन में जोर से उंची उंची लपटे उठने लगी राहगीरों ने आग पर पानी डालकर काबू पाने का प्रयास किया किन्तु आग ने जोर पकड़ लिया सूचना पर कस्बा इंचार्ज मैन कुमार अपने साथी पुलिस कर्मी राहुल चौधरी व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी स्वंय अपने आप आग बुझाने लगे करीब पौन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट व जाबांज सिपाही राहुल चौधरी ने कड़ी मेहनत करते हुए पानी डालकर बामुश्किल आग पर काबू पाया उनकी इस कार्य की जनता जमकर सराहना कर रही है। राहुल चौधरी हमेशा अच्छे कार्य के लिए जाने जाते है। उनकी इस कार्य की लिए जनता ने उन्हें बधाई दी। वही पालिका कर्मचारियों ने नगर पालिका के टैंकर से पानी डालकर आग को शांत किया गया। उधर सूचना पर बैंक प्रबंधक योगेन्द्र पाल सिंह मौके पर पहुँचे ओर घटनास्थल व नुकसान का जायजा लिया उन्होंने बताया कि आग में कैश व फाइलें सुरक्षित है वही आग में दो कम्प्यूटर, सीपीयू, एलसीडी, स्केनर, प्रिंटर व कुर्सियों आदि सहित केबिन जलकर राख हो गया जिसमे करीब तीन लाख से अधिक के नुकसान की सम्भावना जताई जा रही है। प्रबंधक योगेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को इस सम्बन्ध में अवगत करा दिया गया है। बब्लू गुप्ता,अंकित विश्नौई,सलीम सिददकी,मेहर आलम एडवोकेट, विनीत माहेश्वरी,आशीष माहेश्वरी आदि सहित दर्जनो नागरिकों ने शासन से अफजलगढ़ क्षेत्र में फायर बिग्रेड चौकी स्थापित कराने की मांग की है। वही क्षेत्रीय विधायक कुँवर सुशांत सिंह ने जिला सहारी बैंक में पहुँचकर घटनास्थल का जायजा लिया।


No comments:
Post a Comment