वाचर ने थाने में दी तहरीर
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। वन विभाग रैपुरा रेंज में कार्यरत वाचर की लापरवाही के चलते बीज न उगने पर एसडीओ ने फटकार लगाते हुए सेवा समाप्ति की कार्यवाही की है। इधर वाचर ने मारपीट का आरोप लगाया है। जबकि एसओ ने बताया कि मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है।
रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही के जंगल में देखरेख के लिए वाचर पद पर तैनात संतोष द्वारा लापरवाही बरतने की जानकारी होने पर एसडीओ आरके दीक्षित, रेंजर रामप्रकाश आदि ने मौके पर पहुंचकर देखा तो पौधे तैयार न होने पर वाचर से पूछताछ की। इस पर वाचर ने बचाव करते हुए सीधे बीजो के सडने की बात कहकर पल्ला झाड लिया। इस पर एसडीओ ने फटकार लगाई। उन्होंने वाचर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए सेवा समाप्त कर दिया है। इसे लेकर वाचर ने थाने में दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीती शाम जंगल में बीज न उगने पर मारपीट की गई है। इस संबंध में एसओ ने बताया कि मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। एसडीओ का कहना है कि लापरवाही बरतने पर कार्यवाही की है।


No comments:
Post a Comment