निःशुल्क नेत्र रोग शिविर का सांसद ने किया शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 25, 2019

निःशुल्क नेत्र रोग शिविर का सांसद ने किया शुभारंभ

280 निःशुल्क बांटे चश्मे, 68 मोतियाबिन्द के रोगी भेजे गए अस्पताल

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्व पं इंद्रजीत मिश्र की स्मृति में प. राजधर मिश्रा के हाता में निःशुल्क विशाल नेत्र रेोग शिविर का आयोजन हुआ।

रविवार को समाजसेवी कमलेश मिश्र के आयोजकत्व में विशाल नेत्र शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाँदा-चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल व सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के डायरेक्टर डा वीके जैन ने माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। शिविर में 820 नेत्र रोगियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जिनकी जांच सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय से आये नेत्र बिशेषज्ञ डा मुकेश खरे, डा कृष्णचंद्र त्रिपाठी, डा शिवेंद्र, डा सोनू पटेल, डा लवकुश राजपूत, डा डीके मिश्र, डा डी शरण शुक्ल ने नेत्र परीक्षण कर जिन रोगियों को केवल आंख में दिक्कत थी उनमे 280 लोगों को निःशुल्क चश्मे दिए गए। 68 मोतियाबिंद के रोगियों का नेत्र परीक्षण कर सद्गुरु चिकित्सालय भेजा गया। जिनका इलाज कर निःशुल्क लेन्स प्रत्यारोपण कर चश्मा दिया जाएगा। समाजसेवी कमलेश मिश्रा ने बताया कि रोगियों को ले जाने से लेकर पूरा इलाज व लाने तक का सम्पूर्ण खर्च व चश्मा उनकी तरफ से फ्री रहेगा। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से चंद्रकमल त्रिपाठी, निर्भय सिंह गौतम, दिनेश सिंह, डॉ रेणुका प्रसाद शुक्ल, प्रधान शिवमूरत द्विवेदी, सुन्दर लाल मिश्रा, शिव सागर पाण्डेय, बद्री प्रसाद पाण्डेय, डॉ एमएम पाण्डेय, घनश्याम पाण्डेय, विनोद मिश्र, शंकर दयाल गर्ग, चुन्नू मिश्र, आनन्द गुरदवान, मार्तण्ड सिंह, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम दास अग्रहरि ने किया। इसके पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल के साथ मौजूद सभी लोगों ने देश के पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति व परिजनों को महान दुख की घडी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages